मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मीनापुर। प्रखंड के किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग को लेकर विधायक अजय कुमार ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बारिश-ओलावृष्टि से मीनापुर एवं बोचहां के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर मकसूदपुर पंचायत के मुखिया बरुण कुमार ने करीब 200 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन डीएम को सौंपा है। पैगंबरपुर पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमार और जदयू नेता पंकज किशोर पप्पू ने डीएम को ज्ञापन देकर मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...