सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा, नगर संवाददाता। महागठबंधन के बैनर तले स्टेडियम के बाहरी परिसर में शनिवार को एक दिवसीय महाधरना देकर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग किया।राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर की अध्यक्षता में आयोजित महाधरना में महागठबंधन के कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। महागठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी को स्मार पत्र सौंप कार्रवाई करने की मांग किया । वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। ऐसे में पिछले दिनों तेज आंधी, बारिश से मक्का, गेहूं आदि फसल बड़े पैमाने बर्बाद हो गई।जिससे अन्नदाता गहरे आर्थिक संकट आ गए।महागठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष आए मोथा चक्रवाती तूफान में बर्बाद हुए किसानों के फसल के फसल क्षतिपूर्ति का लाभ तत्कालीन प्रशासनिक उदासीनता के चलते नहीं मिल...