बेगुसराय, मई 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान सभा जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को कृष्ण कुमार (सदस्य निदेशक मंडल दुग्ध संघ बरौनी) की अध्यक्षता मे कार्यानन्द भवन मे हुई। सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि किसान सभा की ओर से 25 मई को समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के जिला सचिव दिनेश सिंह ने कहा की 25 मई को जिले के प्रदर्शनकारियो को ट्रैफिक चौक पुल के पास जमा होना है। मांगों में फसल क्षति पूर्ति जल्द देने, फसल बीमा योजना लागू करने, मण्डी व्यवस्था चालू करने, कृषि लोन माफ करने, आवारा पशु से क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने, कृषि कार्य के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, दाखिल खारिज मे भ्रष्टाचार बंद करने, खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, 60 वर्ष के किसान को 5000 कीRs.मासिक पेंशन देने आदि शामिल है। इस बैठक मे रामरतन सि...