किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही
कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार। हाल में हुई बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का, सब्जी एवं आम-लीची जैसे फसलों का कटिहार सहित पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है। इस मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव एवं जिला पदाधिकारी कटिहार से बात कर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी,कटिहार से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वेक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कटिहार जिला में सीमांत एवं लघु कृषक ज्यादा है जिसके आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है। अगर उन्हें ससमय फसल क्षतिपूर्ति की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो उनकी आर्थिक स्थिति चरमर्रा जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.