नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों को भी मिलेगा बढ़ा मुआवजा

सरकार का निर्णय तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल सरकार जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और फसल के नुकसान से जूझ रहे किसानों के लिए मुआवजा तुरंत बढ़ाएगी। सरकार किसानों का मुआवजा दोगुना कर उन्हें बड़ी राहत देगी। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्लान सतीसन ने यह भी कहा कि राज्य केरल में बढ़ते इंसान-जंगली जानवरों के टकराव का पक्का हल निकालने के लिए केंद्र पर कड़ा दबाव डालेगा। उन्होंने कहा, जंगली जानवरों के हमलों में मरने वालों और फसल के नुकसान से जूझने वालों के परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि तुरंत बढ़ाई जाएगी। फसल के नुकसान के लिए अभी दिया जाने वाला मुआवजा दोगुना किया जाएगा...