मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर गुरुवार को उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्ररित किया है। वहीं उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को अलग अलग तीन विकास खंडों की छह ग्राम पंचायतों विकास खंड खतौली के ग्राम भंयागी चंदसीना, विकास खंड पुरकाजी के ग्राम शेरपुर, तुगलकपुर एवं विकास खंड जानसठ के ग्राम मेंहलकी, सलारपुर पर कृषि विभाग के कर्मचारियो एंव कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा के वैज्ञानिक की संयुक्त टीम के साथ तकनीकि जानकारी प्रदान करने का अभियान के अंतर्गत कृषकों को जागरूक किया। प्रमोद सिरोही उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं की तकनीकि जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषकों की आय को दोगुना करने हेतु मनोयोग से प्रयास करते हुए विकास खंड जानसठ के ग्राम ...