रांची, मई 16 -- रांची। कांके प्रखंड की कोकदोरो पंचायत के चौबे खटंगा गांव में शनिवार को जैविक खेती एवं वनरोपण संबंधी जागरुकता तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से चल रही कृषि वानिकी संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वानिकी संकाय के वैज्ञानिकों डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रभात रंजन उरांव, डॉ अभय कुमार, डॉ एस दास, डॉ अमित बिजलवान एवं अमन कुमार ने किसानों को जैविक खेती, केंचुआ खाद निर्माण, मिट्टी जांच, फसल चक्र, प्राकृतिक खेती तथा कृषि वानिकी के तहत लगाए जाने वाले प्रमुख पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गांव में सागवान, गम्हार और गुलमोहर के 60 पौधे लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...