लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्यान्न व दलहनी तिलहनी बीजों के लिए सरकार ने राज्य सरकार ने 4 अरब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके साथ ही, राज्य सेक्टर की योजना के तहत प्रमाणित बीजों के वितरण पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करने के लिए पूरे 200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार से उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि स्वीकृत की है। इसमें बीजों के सुरक्षित भंडारण के लिए बोरियों की लागत और संबंधित व्यय के लिए 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, कपास एवं बिनाले के बीजों की लागत और प्रासंगिक व्यय के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...