लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- खाद वितरण के लिए लिमिट निर्धारित कर दी गई है। किसान बही देखकर किसानों को इसी लिमिट के आधार पर यूरिया सहित फास्फेटिक खाद दी जाएंगी। हर सीजन में प्रति हेक्टेयर के लिए निर्धारित लिमिट के अनुसार किसान खाद खरीद सकेंगे। किसान जब ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाएंगे तो मालूम हो जाएगा कि उन्होंने अपनी निर्धारित लिमिट की कितनी खाद ली है। डीजल व पेट्रोल के लिए लग रही कतारों के बीच खाद वितरण की लिमिट तय की गई है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिले में यूरिया सहित फास्फेटिक खादों का पर्याप्त स्टाक है। सभी किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद मिल सके इसके लिए खाद वितरण की लिमिट तय कर दी गई है। किसान जोतबही के अनुसार यूरिया, डीएपी सहित अन्य खाद ले सकेंगे। प्रति सीजन प्रति हेक्टेयर सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी निर्धा...