बागपत, जुलाई 4 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। इस दौरान कृषि उप निदेशक विभाति चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...