हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत जिला कृषि कार्यालय वैशाली की ओर से जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला का आयोजन किया गया। जिला उद्यान कार्यालय सह प्रखंड कृषि कार्यालय हाजीपुर के प्रागंण में कार्यक्रम का शुभारंभ हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण आलोक कुमार एवं उप प्रमुख नन्द किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि यांत्रिकरण मेले में सोमवार को कुल 37 यंत्रों पर 8 लाख 78 हजार 500.00 रुपए का अनुदान दिया गया। साथ ही, कृषि यंत्र बैंक स्थापित करने वाले कृषक को विधायक ने चाभी वितरित किया। इस मौके पर हाजीपुर विधायक अ‌वधेश सिंह ने जिले के किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इसके स...