किसानों को पढ़ाया जाएगा उन्नत खेती का पाठ
बदायूं, मई 29 -- खरीफ की सीजन में किसानों को उन्नत खेती का पाठ पढ़ाया जायेगा। इसके लिये न्याय पंचायत स्तर पर किसान पाठशालायें लगेंगी। शासन से कार्यक्रम आने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। किसान पाठशालाओं में विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देंगे। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि एक जून से खरीफ सीजन शुरू हो जायेगी। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर किसान पाठशालायें लगेंगी। जिनके माध्यम से किसानों को धान एवं खरीफ की अन्य फसलों से बेहतर उत्पादन लेने के बारे में जानकारी दी जायेगी। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कापी लेकर पहुंचे किसान यह भी पढ़ें- मंडलीय खरीफ गोष्ठी तीन को, तैयारी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.