अररिया, सितम्बर 13 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। प्रशासनिक अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी जिले के किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक नहीं मिल रहा है। इस कारण किसानों को सरकारी दर से अधिक रुपए देकर उर्वरक खरीदनी पड़ती है। सरकार की ओर से उर्वरक वितरण पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद भी उर्वरक लेने में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर गांव तक कहीं भी किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित दर यूरिया, डीएपी व पोटाश समेत अन्य उर्वरक नहीं मिलता है। ऊपर से अधिक कीमत देने के बावजूद उर्वरक के साथ दूसरे रासायनिक कीटनाशक सामग्री खरीदनी पड़ता है। मजे की बात तो यह कि ऐसे लोगों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी हो रही है बावजूद अधिक कीमत लेकर उर्वरक की बिक्री पर रोक नहीं लग रहा है। इसके अलाव...