वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, हिटी। प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र ने निर्देश दिया कि समितियां तथा निजी विक्रेता समय से अपने प्रतिष्ठान खोलें और किसानों को उनकी मांग व जोत वही पर निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराई जाए। कहा, किसी भी किसान को कठिनाई नहीं होनी चाहिए। प्रमुख सचिव सोमवार को प्रदेशभर के जिला कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थेय़ बैठक के पश्चात जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि जनपद को इफको की 986 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। वहीं, हिंदुस्तान उर्वरक लिमिटेड कंपनी की यूरिया की रैक लग रही है। इससे जनपद को 779 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त मिलेगी। अधिकारी ने दावा किया है कि जनपद में 15496 एमटी यूरिया, 5321 एमटी डीएपी, 7533 एमटी एनपीके और 1398 एमटी पोटास उपलब्ध है। कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। उन्ह...