बहराइच, नवम्बर 28 -- नानपारा। कृषि विभाग की ओर से जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा कृपाराम वर्मा के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को किसानों को दलहन बीज वितरित किया। कृषि अधिकारी अमर सिंह, सहायक अनिल सिंह व मुकेश कुमार ने किसानों को दलहन खेती के तकनीक, लाभ, समय पर बुवाई और पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलहन फसलें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, नाइट्रोजन स्थिरीकरण और कम लागत में अधिक पोषण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय वर्मा, किसान वीरचंद वर्मा, ओमकार वर्मा, शोभाराम, इंद्रसेन, चंद्रप्रकाश, सोनू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.