एटा, अप्रैल 28 -- मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सीएम डैशबोर्ड, विकास-निर्माण कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति परखी। बैठक में मंडलायुक्त ने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि वह स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फूलों की खेती की कार्ययोजना तैयार करें, जिससे अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं को नर्सरी एवं बागवानी कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सीएमओ को 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली में सुधार, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, सर्पदंश एवं डॉग बाइट इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. इलामारन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। मंडलायुक्त ...