चतरा, दिसम्बर 9 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। इस बार अपने बेहतर धान की फसल को देखकर किसानों ने काफी सपने संजोए थे। लेकिन मोथा चक्रवात ने उनके सपनो पर पानी फेर दिया। मोथा चक्रवात के चपेट में आए धान के फसल को खरीदने से दुकानदार इनकार कर रहे हैं। दुकानदार मोथा चक्रवात का बहाना बनाकर किसानों से उनके मेहनत और खून पसीने से उपजाए गए धान को बेकार बताकर औने पौने में खरीद रहे है। वही फ्रेश धान का उचित कीमत भी किसानों को नहीं मिल रहा है। गांव-गांव में जाकर डंडी मार बनिये किसानों के धान को काफी कम कीमत में खरीद ले रहे हैं। उन्हें मोथा चक्रवात के कारण धान बेकार हो जाने और इसकी मांग बाजार में नहीं होने का हवाला देकर किसानों को बरगला रहे हैं और अपनी मनमर्जी कीमत पर उनसे उनका धान खरीद ले रहे हैं। वर्तमान में 12 से 14 किलो फ्रेश धान और चक्रवात में प्रभावित ह...