किसानों को देसी नुस्खे अपनाने की दी सलाह
बलिया, जून 22 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विभाग की ओर से सोमवार को बंकवा गांव में 'खेत बचाओ' अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेत में संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने तथा रसायनिक खाद का प्रयोग भी कम करने की सलाह दी गई। देशी नुस्खा अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया ताकि खेत सुरक्षित बच सकें तथा उसकी उर्वरा शक्ति बची रहे। जैविक खाद प्रयोग करने की सलाह दी गई । इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी संतोष कुमार, अरुण सिंह, राजेश, राजेंद्र सिंह, अंजली सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.