बागेश्वर, अप्रैल 13 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के ग्राम वज्यूला में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं के लिए कृषि उत्पादों के मार्केट लिंकज को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भोर फाउंडेशन द्वारा, उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान खेती उत्पादों के मूल्य वर्धन" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मास्टर ट्रेनर सोनू नेगी ने बताया कि स्थानीय कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं आकर्षक पैकेजिंग कर उन्हें अधिक मूल्यवान बनाया जा सकता है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि फल, सब्जियों एवं अनाज से जैम, अचार, जूस तथा अन्य उत्पाद तैयार कर आय में वृद्धि के साथ स्वरोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 'स्थानीय उत्पादों को पैकेजिंग के माध्यम से बनाएं मूल्यवान' कार्यक्रम के दौरान उत्पादों की ब...