शामली, मई 5 -- शामली। जनपद के ऊन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दथेडा में मंगलवार को इफको द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के लिए नमूना लेने की विधि विस्तार से समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि मृदा परीक्षण के माध्यम से खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी का पता लगाया जा सकता है, जिससे किसान आवश्यक तत्वों का ही प्रयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकता है। इससे लागत में कमी आने के साथ फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इफको के क्षेत्र प्रबंधक विवेक सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए नैनो उर्वरकों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों के सीमित प्रयोग और नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जोर देते हुए मृदा की उर्वरता बनाए रखने की सलाह दी। इस दौरान किसानों को धान की फसल के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.