किसानों को दी रेशम कीट पालन की जानकारी
बागेश्वर, अगस्त 11 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। केंद्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान में 'मेरा रेशम, मेरा अभिमान' राष्ट्रीय वृहद रेशम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अभियान के तहत गरुड़ में जिला स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक हुई। इसमें रेशम कृषकों को उन्नत उत्पादन तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. विक्रम कुमार ने गुणवत्तापूर्ण रेशमकीट बीज के उपयोग, वैज्ञानिक पालन तकनीक, तापमान व आर्द्रता प्रबंधन, पालन गृह के विसंक्रमण और गुणवत्तापूर्ण कोकून उत्पादन के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. पवन सैनी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए किसानों से उन्नत तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक संस्थानों, रेशम विभाग व कृषकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने पर्वतीय क्षेत्रों में रेशम उत्पादन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.