रुद्रपुर, मई 26 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से खटीमा ब्लॉक में धान के बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीक विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से किसानों को धान की उन्नत प्रजातियों के 10-10 किलो बीज नि:शुल्क वितरित किए गए। गोष्ठी में किसानों को धान बीज उत्पादन में बरती जाने वाली सावधानियां, खरपतवार नियंत्रण, रोग व कीट प्रबंधन और कटाई के बाद रखरखाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने किया। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने और समस्याओं को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों तक पहुंचाने की अपील की। निदेशक शोध डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ज...