रांची, जून 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बचाना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना व किसानों की आय बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- जमीन के एक चौथाई हिस्से में करें प्राकृतिक खेतीटीमों का गठन केंद्रीय कृषि मंत्री के निर्देश पर कृषि विज्ञान केंद्र खूंटी ने दो टीमें गठित की हैं। ये टीमें प्रतिदिन जिले के चार गांवों में किसानों को जागरूक कर रही हैं। कृषि विभाग, आत्मा व किसान संगठनों के साथ मिलकर प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम हो रहे हैं।विशेषज्ञों की भूमिका केंद्र अध्यक्ष डॉ दीपक राय किसानों को भूमि संरक्षण की जानकारी दे रहे हैं। डॉ बृजराज शर्मा सरकारी योजनाओं, डॉ ओम प्रकाश जैविक खाद, डॉ प्रदीप कुमार मृ...