गढ़वा, जुलाई 8 -- गढ़वा। जिले में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका उत्पादन करनेवाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। मोटे अनाज में मडुआ, ज्वार, बाजरा, कंगनी, सावां, कोदो, चीना, कुटकी, कुटू व चौलाई के उत्पादन के लिए किसानों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। यह राशि अधिकत्तम पांच एकड़ तक के लिए 15 हजार रूपये होगी। जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने बताया कि झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना 2026-27 में हर किसान मिलेट किसान के तहत यह योजना शुरू की गयी है। मिलेट उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ मिलेट किसानों व मिलेट बीज बैंक को अलग से नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: कृषक गोष्ठी में मिलेट मिशन योजना की दी गई जानकारी उसके अतिरिक्त मिलेट बीज बैंक की स्थापना ...