बिहारशरीफ, जून 5 -- अस्थावां, निज संवाददाता। खेत बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को किसानों को जागरूक किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने की सलाह दी गयी। बीएओ एकता कुमारी वर्मा ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के उत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। ऐसे में किसानों को प्राकृतिक खेती का विकल्प अपनाना चाहिए। नियमित रूप से मिट्टी की जांच करानी चाहिए। उन्होंने मल्चिंग, जैविक खाद व फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन पर भी जोर दिया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक पवन चौधरी, किसान सलाहकार रमेश कुमार, राजेश कुमार, मनोरंजन कुमार, सुजाता सिन्हा, पिनु कुमार, अरविंद प्रसाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए किसानों को किया गया जागरूक (अस्थावां से पप्पू कुमार) यह भी पढ़ें- जैविक व प्राकृतिक...