गोपालगंज, जून 10 -- विजयीपुर l एक संवाददाता प्रखंड की खिरीडीह पंचायत के खैरटियां और पगरा पंचायत के परसौनी गांव में सोमवार को कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्नत किस्म की खरीफ फसल लगाने की जानकारी दी। किसानों से कहा कि हरी खाद के लिए ढैंचा बहुत ही उपयोगी है। इससे रासायनिक खाद की काफी कम उपयोगिता रह जायेगी। इसके अलावा चौपाल में किसानों को मिट्टी जांच कराने पर बल दिया गया। मौके पर क़ृषि समन्वयक अनिल मिश्रा , राजेश कुमार , किसान सलाहकार बिनोद शर्मा ,किसान राम सागर कुशवाहा,यशवंती राम,राबड़ी देवी,रामरती देवी,रानी देवी,चिंता देवी,रेनु देवी,फुलमती देवी,मुमताज अली,काजल राम आदि किसान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.