बांका, जून 9 -- बांका, निज संवाददाता। सोमवार को शारदीय खरीफ महोत्सव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 का उद्घाटन चन्द्रशेखर सिंह भवन में आयोजित किया गया। डीडीसी उपेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- कृषि विकास के लिए हर स्तर पर चल रहा कार्यकार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का सर्वांगिण विकास तब ही सम्भव है, जब तक सभी कृषि कर्मी / पदाधिकारी निःस्वार्थ भावना से कृषि के सभी योजनाओं को धरातल पर न लायें, जिससे किसान खुद को किसान होने का गर्व महसूस करें। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त का स्वागत जिला कृषि पदाधिकारी, त्रिपुरारी शर्मा ने ऑरनामेन्टल प्लान्ट देकर किया। यह भी पढ़ें- शारदीय खरीफ महाभियान 2026 का शुभारंभ, किसानों को बीज वितरणकृषि योजनाओं की जानकारी ज...