हाथरस, मई 2 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस और भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में सासनी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला उम्मेद में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से किसानों को टिकाऊ पोषण प्रबंधन और उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर बलवीर सिंह ने किसानों को ज्यादा खाद के उपयोग से बचने की सलाह दी। आईआईएफएसआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर आशीष कुमार पृष्टि और डॉ. मोहम्मद आरिफ ने रासायनिक व जैविक खादों के समन्वित उपयोग को भविष्य की खेती के लिए अनिवार्य बताया। वहीं डॉक्टर .रंजित ने यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन को फसल स्वास्थ्य के लिए जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.