चक्रधरपुर, मई 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय चाईबासा के सौजन्य से किया गया। खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, बीटीएम अभय कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीटीएम अभय कुमार ने ईएल-निनो के कारण वैश्विक मौसम चक्र की विषम परिस्थिति से उत्पन्न होने वाली समस्या से निपटने के लिए किसानों को पानी का संरक्षण, वैकल्पिक और मोटे अनाज, दलहन इत्यादि खरीफ फसल जो कि कम पानी में अच्छे उपज देते हैं। ऐसे फसलों को लगाने की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही आत्मा द्वारा शत फीसदी अनुदान में मिलने वाले बीज जैसे अरहर, उड़द, मडुआ, मूंग आदि बीज उत्पादन, बाजारीकरण व उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। आत्मा द...