बागेश्वर, मई 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। विकासखंड बागेश्वर में किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ने गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों को आधुनिक और बेहतर खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 55 किसानों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान किसानों को जैविक एवं अजैविक खेती की बारीकियों, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, मृदा संरक्षण और कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में ब्लाक टेक्निकल मैनेजर विकास बिष्ट और सहायक कृषि अधिकारी मंजरी नेगी, हरीश सिंह ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से खेती में जैविक पद्धतियों को बढ़ाव...