बगहा, मई 14 -- नरकटियागंज,हिसं। न्यू स्वदेशी शुगर मिल नरकटियागंज के भसुरारी कृषि फार्म परिसर में गुरुवार को करीब 250 से अधिक किसान अधिक गन्ना उत्पादन के लिए प्रशिक्षित किए गए। नरकटियागंज चीनी मिल की अध्यक्षता में जेडीसी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक उत्पादन के लिए आधारभूत जानकारी मुहैया कराई गई। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि एक एकड़ में 400 क्विंटल से अधिक गन्ना उत्पादन लेने के लिए पोषक तत्वों का उचित प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी देकर किसानों को प्रशिक्षित किया। के.वी.के. नरकटियागंज के डॉ रातुल ने फफूंद जनित बीमारियों के रोकथाम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी ने किसानों को अधिक उत्पादन के लिए सुक्ष्म पोषक तत्वों का फोल...