पीलीभीत, जून 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के तहत जनपद स्तर पर किसान कल्याण केन्द्र सभागार मरौरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिले में 2.80 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किस्त जारी की गई है। जिले के सभी विकासखण्ड और जनपद की 720 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखण्ड स्तर पर कुल 756 किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। विकासखण्ड ललौरीखेड़ा में मुख्य अतिथि सहकारी समिति जहानाबाद के अध्यक्ष पोथीराम गंगवार, विकासखण्ड अमरिया में मुख्य अतिथि मिन्नू मियां, विकासखण्ड बरखेड़ा में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष बरखेड़ा प्यारेलाल, विकासखण्ड बीसलपुर में मुख्य अतिथि किसान सहकारी...