किसानों को दलहन, तिलहन और मिलेट्स के मिनी किट्स देगी राज्य सरकार
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। जलवायु परिवर्तन और संभावित कमजोर मानसून की चुनौतियों के मद्देनजर राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को दलहन, तिलहन और मिलेट्स के मिनी किट्स बांटेगी। गुरुवार को नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ गोष्ठी में यूपी का नेतृत्व कर रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह जानकारी पूरे देश से आए राज्यों के प्रतिनिधियों से साझा की। यह भी पढ़ें- पहले जैसी नहीं होगी मॉनसूनी बारिश, डीजल भी हुआ महंगा; देश के किसानों पर टूटेगी आफत?कृषि तकनीकों का प्रोत्साहन इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने किसानों को मौसम आधारित कृषि तकनीकों, जल संरक्षण उपायों तथा दलहन एवं तिलहन आधारित खेती की पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी खाद्यान्न उत्पादन के नए कीर्तिमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.