मेरठ, मई 16 -- गन्ना फसल में टॉप बोरर कीट की दूसरी पीढ़ी का खतरा बढ़ने लगा है। इसे लेकर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक एवं गन्ना वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुशील ने गन्ना फसल में लगने वाले टॉप बोरर के बढ़ते खतरे को लेकर दौराला चीनी मिल गन्ना अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों के खेतों का दौरा कर गन्ने की फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों कीट की जानकारी देते हुए रोकथाम के उपाय बताए। डॉ. सुशील कुमार ने निरीक्षण के दौरान किसानों को बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में टॉप बोरर की दूसरी पीढ़ी की तितलियां दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में समय रहते उन्हे नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को यांत्रिक और जैविक नियंत्रण उपाय अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि लाइट ट्रैप तितलियों को नियंत्रित करने का पहला प्रभावी सुरक...