भागलपुर, जून 16 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। प्रखंड स्थित कृषि भवन के सभागार में सोमवार को खरिक महोत्सव सह खेती बताओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज थे। मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक शिवशंकर आचार्य, डॉ. सरोज यादव, प्रखंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनुरंजन सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार तथा भाजपा नेता हर्षनाथ मिश्र मौजूद थे। कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि पदाधिकारी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करने की अपील करते हुए जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- हरी खाद...