गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार को किसानों को जैविक खेती के संबंद्ध में कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दिया। डा. एके सिंह ने पशुपालन विज्ञान के द्वारा किसानों को जैविक खेती मे पशुपालन के महत्व को बताया। डा. पंकज ने किसानो को कृषि यन्त्रो के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मृदा विज्ञान मिट्टी, मिट्टी मे उपस्थित सूक्ष्म तत्व, जैविक कार्बन, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत के संबंद्ध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. शशांक सिंह ने किसानो को खेती के साथ बागवानी कैसे करे के बारे मे जानकारी दी। डा. नरेंद्र प्रताप ने पादप प्रजनन उत्तम गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन तकनीक के संबंद्ध में जानकारी दी। इस दौरान करीब पच्चीस से अधिक किसान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.