विकासनगर, जनवरी 2 -- जय श्री किसान स्वायत्त सहकारिता रुद्रपुर की बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने और गांवों में कृषि उत्पादकता बढाने पर चर्चा की गई। रुद्रपुर कार्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में नगदी फसलों के उत्पादन पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जैविक खेती के प्रचार प्रसार को जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि किसान अदरक और हल्दी के उत्पादन से अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। अदरक और हल्दी के उत्पादन के लिए स्थानीय भू भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन किसानो को इन फसलों के उत्पादन की तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण उत्पादन बड़े पैमाने पर नहीं होता है। बताया कि नगदी फसलों के उत्पादन में रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद के प्रयोग से उत्पादन में वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.