लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- पलियाकलां। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड यूनिट पलिया ने बसंत कालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने को किसान जागरूकता रैली चीनी मिल गेट से निकाली। रैली को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय व केन हेड राजीव तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। यह कार्य जिला गन्ना अधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने विभाग द्वारा स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करने व बीज सुरक्षित रखने का सुझाव दिया। जागरूकता रैली के सम्बंध में जानकारी देते हुए केन हेड राजीव तोमर ने बताया कि यह रैली चीनी मिल परिक्षेत्र के सैकड़ो गांव में से होकर गुजरेगी तथा किसानों को बसंत कालीन गन्ना बुवाई के सम्बन्ध में जागरूक करेगी। उन्होंने यह भी बताया की रैल...