दरभंगा, जुलाई 22 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रैयाम एवं सकरी में नई सहकारी चीनी मिल की स्थापना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नई सहकारी चीनी मिलों की स्थापना की प्रगति, किसानों की सहभागिता तथा गन्ना उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में चर्चा बैठक में डीएम कौशल कुमार ने जिले के किसानों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं अपेक्षाओं से मुख्य सचिव को अवगत कराया तथा सहकारी चीनी मिलों की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित मुखिया, प्रमुख एवं पैक्स अध्यक्षों से संवाद करते हुए उनके सुझाव प्राप्त किए तथा सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को गन्ना की खेती अपनान...