किसानों को गड़ई नदी की खुदाई के मामले में किया जा रहा गुमराह
चंदौली, जून 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि गड़ई नदी की खुदाई के नाम पर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गड़ई नदी से निकलने वाली मिट्टी को भारतमाला परियोजना में बेचकर उसी धनराशि से भुगतान की किया जा रहा है। ये बातें उन्होंने शनिवार को पीडीडीयू नगर में कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गड़ई नदी की खुदाई का श्रेय लेने के लिए भाजपा नेताओं में आपसी प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने कहा कि नदी की खुदाई के लिए 330 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन से अभी स्वीकृत नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों शिलान्यास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी पूर्व सांसद ने कहा कि चोरमरवा के पास पुल निर्माण के लिए नदी पाट दी गई है, जबकि चकिया-पीडीडीयू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.