बलरामपुर, जून 11 -- चौपाल बलरामपुर, संवाददाता। कृषि तकनीकी गांव की ओर के तहत कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में किसानों को खेती करने सहित अन्य तकनीकी बारीकियां बताई जा रही हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि तकनीक गांव की ओर के तहत विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम अमारे भरिया, तखतरवा, महदेई व सिरसिया में कृषि विज्ञान केन्द्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक व विभागीय कर्मचारियों की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों के साथ किसानों का संवाद हुआ। किसानों को खेती से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। चौपाल में किसानों को फसलों में होने वाले रोग, उनके उत्पादन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.