लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में 15 मई से विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना से जोड़ा जाएगा। सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभागों एवं बैंकों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिनका लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के डाटा का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...