किसानों को केसीसी, कृषि ऋण की दी गई जानकारी
भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान केतहत विकास खंड औराई स्थित प्रसिद्ध चकवा महावीर मंदिर परिसर में किसानों के लिए एक विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा समेत शासन से संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक ग्रामीणों एवं किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
किसानों के लिए प्राथमिकता इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया किसानों को प्राथमिकता के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध करा रहा है। किसानों से अपील की कि वह खसरा-खतौनी, आधार कार्ड एवं अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.