पटना, मई 17 -- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि किसानों की आय बढ़ाना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है। कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत छोटे किसानों को 92 तरह की कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 से 80 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। रविवार को उन्होंने बताया कि सभी जिलों में चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) के तहत कृषि योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। 2026-27 में जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण के लिए 479.50 लाख की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। हर खेत तक पानी अभियान के तहत ड्रिप एवं माइक्रो सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने को मिलेगा 1 करोड़ तक का ऋण कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान उत्पादक संगठन और कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया ज...