काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर। गन्ना विकास विभाग द्वारा ग्राम कचनाल गुसाईं में सोमवार को बसंतकालीन गन्ना बुवाई के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में गन्ने की बुवाई को प्रोत्साहित करना है। ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है, इसलिए किसानों को उसके स्थान पर गन्ने की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गन्ने की खेती ग्रीष्मकालीन धान का एक उत्तम विकल्प है। वर्तमान समय बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए उपयुक्त है और किसान अभी इसकी बुवाई कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। ...