जौनपुर, मई 26 -- जौनपुर, संवाददाता। कृषि रक्षा विभाग की तरफ की सोमवार को किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख फसलों में लगने वाले रोग, कीट से बचाव का तरीका बताया गया। बचाव के लिए मिलने वाल कीटनाशक दवाइयों पर मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि बीज बोने से पहले बीज शोधन एवं भूमिशोधन का कार्य जरूर कर लें। इसके लिए सभी ब्लाकों में कृषि रक्षा इकाईयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर ट्राइकोडर्मा, व्युवेरिया बेसियाना एवं कार्बेन्डाजिम, कृषि रक्षा रसायन मिल रहा है। बीज शोधन और भूमि शोधन करने से फसल में लगने वाले रोगों से काफी हद तक बचाव होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...