रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में किसान हितों से जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सभी रासायनिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान किसानों ने धान फसल के लिए आवश्यक यूरिया एकमुश्त उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर आयोग के उपाध्यक्षों ने शासन स्तर से जल्द निर्देश जारी कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्यान, जड़ी-बूटी, सगंध पादप, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, डेयरी, लघु सिंचाई, सिंचाई, नलकूप, विद्युत, लोक निर्माण, नाबार्ड, लीड बैंक एवं मंडी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। किसान आयोग न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.