हाजीपुर, अगस्त 6 -- समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में उर्वरक की उपलब्धता,आपूर्ति एवं बिक्री व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों,थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा किसानों को निर्बाध एवं समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि कृषि प्रधान वैशाली जिले में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं विक्रेताओं को अपनी समस्याएं एवं सुझाव खुलकर रखने को कहा, ताकि व्यावहारिक कठिनाइयों का त्वरित समाधान कर उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ ब...