खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ऑफ बैंक इंडिया खगड़िया के प्रवेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को समन्वय बैठक की। बैठक प्रखंड कार्यालय में की गई। पूर्व निर्धारित इस बैठक में बैंक से संबंधित लोन अप्रूवल की स्थिति, क्रेडिट एवं डिपॉजिट अनुपात एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई। साथ ही सभी बैंक स्तर पर नीलाम पत्र की स्थिति पर चर्चा की गई। गत 13 फरवरी को जिला स्तर पर कृषि से संबंधित कैंप के पूर्व ज्यादा से ज्यादा इच्छुक किसानों को उपकरण एवं अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन व लोन के लिए जागरूक कर स्थानीय स्तर पर सभी बैंक शाखा में आवेदन प्राप्त करने को लेकर सभी शाखा प्रबंधक को ...