बागेश्वर, जून 23 -- देवेंद्र पांडे, काफलीगैर। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में खेती बचाओ अभियान विषयक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत एवं कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कृषक गोष्ठी से हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं, सुझावों और प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों को सब्जी वाटिका स्थापित करने के लिए बीज वितरित किए, जिससे पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। डॉ. एनके सिंह ने कृषि और पशुपालन के समन्वित मॉडल, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व पर जानकारी दी। हरीश चंद्र जोशी ने फसल एवं खेत सुर...